फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस में चमकी पूर्वांचल की प्रतिभा 

Thu, 28 Apr 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बुधवार का दिन इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए खास रहा। ज्वाइंट इंट्रेंस इग्जॉम यानी जेईई मेंस का परिणाम आते ही शहर में विद्यार्थियों की चहल-पहल बढ़ गई। किसी के चहरे पर आशा के अनुरूप अंक पाने का उत्साह था तो कुछ पर उम्मीद से कम अंक मिलने का मलाल। 
विज्ञापन


फिलहाल डेढ़ लाख तक की रैंकिंग वाले विद्यार्थियों में इस बार पूर्वांचल की मेधा ने अपनी मजबूत दस्तक दी है। सैकड़ों विद्यार्थियों ने बेहतर अंक पाकर यह साबित कर दिया है कि तैयारी के लिए गोरखपुर में भी सुविधा की कोई कमी नहीं।

क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थी आईआईटी एडवांस की परीक्षा देंगे जो 22 मई को होगा। जेईई के अंक और इंटर के अंक जोड़कर जेईई की फाइनल रैंकिंग जून के दूसरे पखवारे में घोषित कर दी जाएगी। इसके आधार पर एनआईटी और एआईईईई में दाखिला लिया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता की कहानी, मेधा की जुबानी
 
उम्मीद के मुताबिक अंक मिले। लक्ष्य तो 300 से अधिक का अंक था लेकिन मिले अंकों से संतुष्ट हूं। अब पूरा ध्यान आईआईटी एडवांस की तैयारी पर है।
- आकाश भारद्वाज, मोमेंटम कोचिंग

परिणाम तो अच्छा है लेकिन कुछ और नंबर की उम्मीद थी। फिलहाल जो मिला उससे संतुष्ट हूं और अब पूरी तरह से आईआईटी एडवांस के लिए प्रतिबद्घ हूं। 
- सागर श्रीवास्तव, मोमेंटम कोचिंग

पिता के ख्वाब सफल साफ्टवेयर इंजीनियर बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है। अब आईआईटी एडवांस क्वालीफाई कर उनके अरमानों को पूरा करने की तमन्ना है। 
- शुभ्रा चौधरी, मोमेंटम कोचिंग

बचपन से ही इंजीनियर बनने की तमन्ना थी। माता-पिता ने पूरा साथ दिया। मैंने इसकी पहली सीढ़ी पार कर ली है। अब तो बस आईआईटी एडवांस को पार करना है। 
- अजय राठौर, एडिफ पॉवर कोचिंग

जितनी अपेक्षा थी, परिणाम उसी अनुसाररहा, मगर थोड़ी सी कसर रह गई। इसे ध्यान में रखते हुए जेईई एडवांस की तैयारी में मेहनत करेंगे।
- आकिब, एडिफ पॉवर कोचिंग

हमने जितनी मेहनत की, उसी के अनुसार फल मिला। आत्मबल बढ़ा है और जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गया हूं। जी-तोड़ मेहनत कर रहा हूं।
- शिखर गोयल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें