कोहरे के असर से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। बुधवार को अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से गोरखपुर पहुंचने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनें 18 से 24 घंटे देरी से चल रही थीं। इससे मुसाफिरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों या दूरदराज इलाकों से आए मुसाफिर काफी परेशान हैं। वे रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं।
यात्री ट्रेनों के कई घंटों लेट होने के चलते रेलवे स्टेशन परिसर भीड़ से भर गया है। पूछताछ काउंटर पर हर घड़ी लोगों की भीड़ जमा नजर आ रही है। लोग ट्रेनों की सही स्थिति जानने के लिए पूछताछ काउंटर से लेकर इंटरनेट का इस्तेमाल करते देखे गए। बुधवार को गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या (12592) 24.28 घंटे लेट चल रही थी। इसी तरह से अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस 18 घंटे, देहरादून एक्सप्रेस 11.38 घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 12.59 घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस 14 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 8.50 घंटे और अवध एक्सप्रेस 7.14 घंटे लेट चल रही है। ट्रेनों के घंटों लेट होने के कारण मुसाफिरों का सफर कठिन हो गया है।
लेट ट्रेनों का चार्ट
गाड़ी संख्या - नाम - लेट (घंटों में)
12592 - गोरखपुर एक्सप्रेस - 24.28
15708 - अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस - 18.00
15098 - अमरनाथ एक्सप्रेस - 14.00
12556 - गोरखधाम एक्सप्रेस - 13.00
12558 - सप्तक्रांति एक्सप्रेस - 12.35
15006 - देहरादून एक्सप्रेस - 11.38
12554 - वैशाली एक्सप्रेस - 9.00
19039 - अवध एक्सप्रेस - 7.15
11124 - ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस - 6.45
14674 - शहीद एक्सप्रेस - वेटिंग फॉर अपडेट
11015 - कुशीनगर एक्सप्रेस - वेटिंग फॉर अपडेट