फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः गोरखपुर में सीरियल ब्लास्ट की सूचना से मचा हड़कंप

Mon, 28 Mar 2016 05:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में 25 जगहों पर सीरियल ब्लास्ट की सूचना से सोमवार की दोपहर हड़कंप मच गया। आनन - फानन में पुलिस ने पूरे शहर में चेकिंग शुरु करा दी है। इंटरनेट कॉल से सोमवार की सुबह 10:40 पर एसपी सिटी हेमराज मीना के पास फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने अपना नाम सुनील सिंह बताने के साथ ही खुद को दिल्ली पुलिस का दरोगा होने की जानकारी दी। उसने गोरखपुर में सीरियल ब्लास्ट की सूचना देते हुए एअरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, सभी प्रमुख हॉस्पिटल, मंदिर और बाजार में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक बिस्फोट होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके अलावा उसने सीओ क्राइम, इंस्पेक्टर कोतवाली और कई अस्पताल में भी फोन किया। सीरियल ब्लास्ट की सूचना के बाद सभी जगहों पर चेकिंग कीजा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें