फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईई में शहर के होनहारों का शानदार प्रदर्शन

Mon, 29 May 2017 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एसईई में चयनित प्रभात, शुभम श्रीवास्तव, रिषभ, रितू श्रीवास्वत, सत्येंद निषाद, शुभम सिंह, उदित मेहरोत्रा, आतिफ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एसईई) में शहर के मेधावियों का दबदबा है। मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (एमबीए) में शुभम पाठक ने यूपी टॉप किया है। शुभम की यूपी रैंक-1 है। एमएमएमयूटी के पास गोरक्ष नगर के रहने वाले शुभम के पिता राकेश पाठक कारोबारी हैं। उनका लोहे का बड़ा कारोबार है। बीटेक में भी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार है। अखबार बेचकर (हॉकर) जीवन यापन करने वाले राम उग्रह गुप्ता के घर दूसरे दिन भी बड़ी खुशी आई। पहले (रविवार) बेटे शीतल गुप्ता ने 500 में से 484 मार्क्स हासिल करके सीबीएसई में इंटरमीडिएट के सिटी टॉपर बने। अब (सोमवार को) एसईई में 43वीं रैंक हासिल करके सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन की योग्यता हासिल कर ली है। शीतल को आईईटी लखनऊ में भी एडमिशन मिल जाएगा। यह इंस्टीट्यूट डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) लखनऊ के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की सूची में शामिल है। 
विज्ञापन


 यूपी के सरकारी और गैर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक, एमबीए, एमसीए, फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, लेट्रल इंट्री और बी. फार्मेसी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिए गए। इसमें गोरखपुर के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार है। बीटेक में शहर के प्रभात सिंह ने सिटी टॉप किया है। प्रभात यूपी में 35वीं रैंक है। प्रभात ने 600 में से 510 मार्क्स हासिल करके श्रेष्ठता साबित की है। प्रभात के पिता विनय सिंह व्यवसाई हैं। रितुल श्रीवास्तव ने 264वीं रैंक हासिल करके लड़कियों में सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। ब्लॉसम सीनियर एकेडमी मानीराम से इसी साल इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने वाले शीतल गुप्ता ने एसईई में 43वीं रैंक हासिल करके शहर का मान बढ़ाया है। रिषभ शेखर की रैंक 90, आतिफ असहर की रैंक 151, आकाश कुमार की रैंक 153, उत्कर्ष दुबे की रैंक 190, अंशुमान शुक्ला की रैंक 242, उदित मेहरोत्रा की रैंक 2645, केशरीनाथ तिवारी की रैंक 273 और शुभम सिंह की रैंक 276 है। एमसीए, होटल मैनेजमेंट, बी. फार्मेसी के टॉप-10 में भी शहर के मेधावियों ने जगह बनाई है।    
लेट्रल इंट्री में भी बेहतर प्रदर्शन पॉलीटेक्निक की पढ़ाई के बाद बीटेक सेकेंड ईयर में एडमिशन (लेट्रल इंट्री) के लिए शहर के आलोक कुमार गुप्ता ने बाजी मारी है। आलोक की यूपी रैंक तीन है। संत कबीर नगर के अमरेश कुमार यादव की पांचवीं रैंक है।     
विज्ञापन

  सबको मिल जाएगा एडमिशन - एसईई में सफल सभी छात्रों को एडमिशन मिल जाएगा। आयोजक यूनिवर्सिटी एकेटीयू के प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक एसईई के लिए एक लाख 69 हजार 117 छात्र-छात्राओं ने आवेदन फार्म भरा था। इसमें से एक लाख 56 हजार 211 छात्रों को सफल घोषित किया गया है। इसकी काउंसलिंग जल्द ही कराई जाएगी, फिर अलाटमेंट लेटर जारी करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह प्रक्रिया जुलाई तक पूरी होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें