फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली काे लेकर सुरक्षा प्लान तैयार

Sun, 27 Nov 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को कुशीनगर आगमन को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार हो गया है। हवाई मार्ग से प्रस्तावित दौरे के अलावा वैकल्पिक रूप से सड़क मार्ग के इस्तेमाल की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। इसके लिए सड़क मार्ग पर पड़ने वाले थानों, चौकियों को सेफ हाउस बनाया जाएगा। आईजी मोहित अग्रवाल ने शनिवार को कुशीनगर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन


एसपी सिटी हेमराज मीणा ने बताया कि एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के पहुंचने से लेकर उनके यहां 10 मिनट तक रहने के दौरान पूरा इलाका सख्त सुरक्षा घेरे में रहेगा। इस दौरान मार्ग पर आवागमन बाधित रहेगा। पीएम के कुशीनगर रवाना होने के बाद ही यातायात बहाल होगा। उनके कुशीनगर से लौटने से पहले भी दिल्ली वापसी तक एक बार फिर इस मार्ग पर वाहनों की एंट्री रोक दी जाएगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।  सड़क मार्ग से गए तो होगा रूट डायवर्ट प्रधानमंत्री को कुशीनगर विशेष विमान से जाना है। लेकिन मौसम या किसी विशेष परिस्थिति में सड़क मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो उनके निकलने से पहले ही कूड़ाघाट और कोनी तिराहे पर रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। इतने जवान संभालेंगे सुरक्षा अपर पुलिस अधीक्षक    03
क्षेत्राधिकारी    07
थानाध्यक्ष    24
दरोगा    40
सिपाही    250
पीएसी    01 कंपनी मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट बनाए गए सेफ हाउस कुशीनगर में परिवर्तन रैली में पीएम के आगमन को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट ने तैयारी पूरी कर ली है। इमरजेंसी से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज में दो और एयरपोर्ट पर एक सेफ हाउस बनाया गया है। हर सेफ हाउस में छह डॉक्टर व कर्मचारी की टीम रहेगी। इसमें  एनेस्थीसिया, जनरल सर्जन, न्यूरो सर्जन, पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य हेल्थ एंप्लाइज को लगाया गया है। पीएम का ब्लड ग्रुप ए-पॉजीटिव है। छह यूनिट ब्लड सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं 40 बेड आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें