फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद, एटीएम का भी नहीं मिला सहारा 

Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फिराक चौराहे के पास एचडीएफसी के एटीएम पर रकम निकालने के लिए लगी लाइन। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
शनिवार को बैंक बंद होने और एटीएम में कैश खत्म होने की वजह से लोगों की परेशानी में इजाफा हो गया है। एसबीआई और एचडीएफसी को छोड़कर सुबह से ही अधिकांश एटीएम मिले। बैंक के अधिकारियों के अनुसार आरबीआई से करेंसी नहीं आने के चलते अभी और परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कल रविवार को में भी एटीएम का ऐसे ही हाल रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम तक गोरखपुर के बैंकों में 1380 करोड़ रुपये जमा हुए हैं, जबकि 485 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। काफी रकम आरबीआई से मिलने के अलावा व्यापारियों की ओर से बैंकों में जमा कराए गए छोटे नोटों की वजह से ऐसा संभव हो सका है। हालांकि आरबीआई से काफी कम करेंसी मिलने की वजह से लोगों की जरूरतों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में शनिवार को बैंकों की बंदी ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी, क्योंकि अधिकांश बैंकों में शुक्रवार को ही करेंसी समाप्त हो गई थी। ऐसे में अधिकांश लोगों को एटीएम से जाकर परेशान लौटना पड़ा। रविवार को भी बैंक बंद रहने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। बैंक ऑफ बड़ौदा को मिली करेंसी शनिवार देर रात बैंक ऑफ बड़ौदा को रिजर्व बैंक से करेंसी मिली, जो कुछ बैंकों को दी जानी है। इससे रविवार को कुछ एटीएम में सुधार की संभावना जताई जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा के एजीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरबीआई से तो कुछ रकम हमें मिली है, लेकिन बंदी की वजह से इसे अभी नहीं खोला गया है। चार बैंकों को यह रकम दी जानी है। 
  सोमवार से मिलेंगे 500 के नोट भारतीय स्टेट बैंक के एजीएम अमर सिंह ने बताया कि शुक्रवार से लेकर अब तक हमारे पास आरबीआई से करेंसी नहीं मिली है, लेकिन आश्वासन मिला है कि रविवार को देर शाम तक करेंसी उपलब्ध करा दी जाएगी। आरबीआई ने 500 रुपये के नए नोट भी उपलब्ध कराने की बात कही। ऐसे में संभावना है कि सोमवार को शहर में 500 रुपये के नोट मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें