कानपुर सहित आसपास के जिलों में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर जारी की गई चेतावनी को देखते हुए डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने सोमवार को इंटर तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय अपने समय के मुताबिक खुलेंगे।
तीन दिनों से पूर्वांचल के जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी को देखते हुए गोरखपुर में 28 सितंबर को भी स्कूल बंद कर दिए गए थे।
तब जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि 28 सितंबर 2019 को समस्त विद्यालय कक्षा 12 तक बंद रहेंगे और सोमवार 30 सितंबर 2019 को खुलेंगे। लेकिन बारिश के चलते स्कूल अब सोमवार को भी बंद रहेंगे।
वहीं मौसम विभाग ने अभी दो दिन और बारिश होने का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश में आफत बनकर बरस रही बारिश ने गुरुवार रात से अबतक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कई जिलों के स्कूल को बंद कर दिया गया है।