महाराण प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के अन्तर्गत योग्यता छात्रवृत्ति कार्यक्रम म
एमपी इंटर कॉलेज : सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे दमके
गोरखपुर। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के बलरामपुर सभागार में स्वेटर वितरण और मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि के हाथों सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से दमक उठे।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ सदस्य प्रमथनाथ मिश्रा ने विद्यालय के कमजोर आय वर्ग के 88 छात्रों में स्वेटर बांटे। उसके बाद परिषद् की ओर से प्रदत्त योग्यता, क्रीड़ा छात्रवृत्ति सौ से अधिक छात्रों में बांटी गई। पीटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले 40 छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह और संचालन डॉ. फूलचंद गुप्त ने किया। इस अवसर पर क्रीड़ाध्यापक कृष्णकांत यादव, डॉ. संजय सिंह, दीपक कुमार, अरविंद सिंह और अनुराग आदि उपस्थित थे।