फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक को घेरा

Mon, 15 Feb 2016 09:40 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एलएलबी द्वितीय व तृतीय वर्ष का रिजल्ट रोके जाने के विरोध में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एससी व एसटी विद्यार्थियों ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया और जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिष्ठाता छात्र कल्याण के आश्वासन के बाद विद्यार्थी इस चेतावनी के साथ वापस लौटे कि यदि रिजल्ट नहीं निकाला गया तो वे बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने रिजल्ट के निकालने के लिए बाकायदा 21 फरवरी तक की मियाद भी तय कर दी है। विद्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे शिवशंकर गौड़ ने कहा कि एलएलबी का सत्र देर से चलने के नाते विद्यार्थी हर बार समय से छात्रवृत्ति का फार्म नहीं भर पाते। इसके चलते फीस की प्रतिपूर्ति यूनिवर्सिटी को नहीं हो पाती और ऐसे में रिजल्ट रोक दिया जाता है। इस तरह यूनिवर्सिटी की गलती का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता है। शिवशंकर ने बताया कि यदि 21 फरवरी तक रिजल्ट नहीं निकलता तो उस दिन से प्रशासनिक भवन पर धरना देंगे।

परीक्षा नियंत्रक को घेरने वालों में सत्यपाल सिंह, अमरेश कुमार, बालगोविंद, दीपक ठाकुर, सुधीर, अमरजीत, सर्वजीत, संजर, अनिमेश, रमेश, विकास, भास्कर चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें