फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनकार्ड की अनिवार्यता पर सर्राफा व्यापारियों का विरोध

Thu, 11 Feb 2016 02:06 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
  गोरखपुर। सर्राफा व्यापारियों ने पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में दुकान बंद कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि दो लाख के जेवर की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता किसी भी तरह से सही नहीं है। यह काला कानून है जब तक इसे समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक व्यापारी विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन



सर्राफा मंडल के अध्यक्ष शरद चंद्र अग्रहरि ने कहा कि काला कानून समाप्त होना चाहिए। स्वर्ण बंधु ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन का जो भी निर्णय होगा हम उसके समर्थन में रहेंगे। आवश्यकता पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी निर्णय लिया जाएगा। अतुल सर्राफ ने कहा कि यह कानून सर्राफा व्यवसाय में बाधक और पूर्ण रूप से असंवैधानिक है। इस कानून से कोई लाभ नहीं होगा। राकेश वर्मा ने कहा कि यह पूरी तरह से व्यापारी विरोधी है। केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए कि ऐसे कानून पास न हों।


संयुक्त व्यापार मेडल के संयोजक सीताराम जायसवाल ने कहा कि सर्राफा के कारोबार से सरकार को बहुत ज्यादा राजस्व का लाभ होता है और लाखों छोटे.बड़े कारीगर इस व्यवसाय से जुड़े है। ऐसे में अनिवार्यता से इन व्यापारियों का उत्पीड़न है।  उधर असुरन चौक पर भी दुकान बंद कर पहुंचे व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि इस कानून से व्यापारी ही नहीं जनता पर भी भार बढ़ेगा। जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। महेश वर्मा, पुष्पदंत जैन, अनुप सर्राफ, मदन, गिरजेश, राकेश वर्मा, सतीश बरनवाल, अरुण वर्मा, अरुण सरावगी, मनीष, शेषनाथ वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें