गोरखपुर। अघोरपीठ में कुंड वाराणसी के पीठाधीश्वर अघोरेश्वर कीनाराम के अवतार अघोराचार्य सिद्धार्थ गौतम का पीठाभिषेक दिवस मनाया गया। सुबह पीठ प्रमुख अवधूत छबीलेराम ने विधिवत महाप्रभु की महाआरती कर विधिवत पूजन किया। दोपहर में विशाल भोज का पीठ प्रमुख ने शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद ग्रहण कराया। सायंकाल भजन संध्या में भक्तों ने भजन गाकर महाप्रभु के चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।