फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों और महापुरुषों के सम्मान में झुके शीश

Thu, 27 Oct 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चेतना तिराहे पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
शहीदों के सम्मान में बुधवार को नगर निगम, रोटरैक्ट क्लब व युवा सोच संस्था की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुए। शाम चार बजे चेतना तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मेयर के नेतृत्व में लोगों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके सम्मान में मोमबत्तियां जलाईं तो बेतियाहाता स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण कर रोटरैक्ट क्लब व नया सोच संस्था ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा जताई।  श्रद्धा से रौशन हुआ चेतना तिराहा चेतना तिराहे पर बुधवार की शाम चार बजे नगर निगम की ओर से शहीदों एवं महापुरुषों के सम्मान में कार्यक्रम हुआ। इसमें महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने शहीद भीम सिंह की पत्नी स्नेहलता सिंह व उनके पिता रामप्रीत सिंह को सम्मानित किया। इसके बाद शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए मोमबत्ती जलाई गई। इसमें स्वामी विवेकानन्द सेवा मिशन, दवा व्यापारी संघ, मुहल्ला कमेटी एवं विभिन्न संस्था के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्षद सुजीत कुमार, राजेश जायसवाल, जितेंद्र सैनी, प्रो. अजय कुमार, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चंद्र, सफ ाई निरीक्षक पीएन गुप्ता, श्रवण सोनकर, श्रद्धानन्द, सुजीत कुमार, पंडित दयाशंकर दूबे, डॉ. विनय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
‘शहीदों का दिया तोहफा है दिवाली’ रोटरैक्ट क्लब गोरखपुर व युवा सोच गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में बेतियाहाता चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की सफ ाई कर वहां दीप जलाए गए। मुख्य अतिथि वरिष्ठ होमियोपैथी चिकित्सक समाजसेवी डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने कहा कि दीपावली का पर्व हम सब देशवासियों के लिए अमर शहीदों व सैनिकों का दिया तोहफा है। उनके बलिदान के चलते ही हम पर्व की खुशियां मना पाते हैं। कार्यक्रम संयोजक रोटरैक्ट क्लब सचिव अंकित मिश्रा ने कहा कि देश की आन, बान, शान शहीद व सैनिक हैं। वो जान की बाजी लगाकर मां भारती की सेवा करते हैं। इस मौके पर रोटरैक्ट अध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव, डॉ. चेतना पांडेय, बजरंग दल के दुर्गेश त्रिपाठी, संजय पांडेय एडवोकेट, अमित दत्त शुक्ला, प्रवीन श्रीवास्तव, आदित्य मल्ल, रिंकू दुबे, मोनू मिश्रा, भारत, अभिषेक सिंह, हिमांशु राय, अभिषेक पांडेय, अम्बरेश द्विवेदी, अखिलेश्वर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
  दीप जलाकर शहीदों को करेंगे नमन राप्ती संस्कृति संरक्षण न्यास के तत्वावधान में शनिवार को राप्ती घाट पर 1500 दीप जलाकर शहीदों को नमन किया जाएगा। न्यास के संयोजक सोमेश्वर पांडेय ने 29 की शाम पांच बजे कार्यक्रम में शहरवासियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें