फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे मिले कम, 51 हेड मास्टर का वेतन रोका

Tue, 20 Dec 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
श‌िक्षक - फोटो : demo
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर अभियान चलाकर परिषदीय स्कूलों में की गई चेकिंग में 51 स्कूलों में बच्चे 50 फीसदी से कम मिले। कुछ स्कूल तो ऐसे भी थे जहां पांच से सात बच्चे ही उपस्थित थे। बीएसए ने सभी स्कूलों के हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर चेकिंग कराई गई थी, जिसमेें पिपराइच ब्लॉक में 4, खजनी में 6, उरुवा में 2, गोला में 5, गगहा में 5, चरगांवा में 6, बड़हलगंज में 2, कौड़ीराम में 2, बांसगांव में 4, ब्रह्मपुर में 2, सरदारनगर में 2, जंगल कौड़िया में 1, ब्रहमपुर में 3, नगर क्षेत्र में 2, कैंपियरगंज में 2, सहजनवां, भटहट व खोराबार में 1-1 स्कूल शामिल हैं। प्राथमिक विद्यालय इंद्रापार खुर्द, उरुवा में 5, पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवलाचक में 7 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मपुरा में 6 बच्चे ही स्कूल में मौजूद थे। बीएसए ने बताया कि सभी हेडमास्टर से कहा गया है कि जब तक उनके स्कूल में 50 प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति नहीं होती है, वेतन बहाल नहीं किया जाएगा। 

शौचालय ठीक हालत में नहीं मिले
चेकिंग के दौरान तीन स्कूलों के शौचालय ठीक हालत में नहीं मिले। प्राथमिक विद्यालय डमुरी खुर्द सरदारनगर, प्राथमिक विद्यालय करमहा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर में शौचालय को ठीक कराने के लिए सीडीओ ने डीपीआरओ को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें