कैंपियरगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के सहायक शिक्षक रमेश चंद बच्चों को पढ़ना नहीं सिखा पाए। बीएसए के निरीक्षण के दौरान बच्चे किताब तक नहीं पढ़ सके। इस स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने अग्रिम आदेश तक उसका वेतन रोक दिया है। इसके अलावा विभिन्न तरह की लापरवाही और नियम विरुद्ध काम करने पर बीएसए ने 46 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
शुक्रवार को बीएसए ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव, ब्रह्मचारी शर्मा, अरुण सिंह, मुसाफिर सिंह पटेल, सुरेंद्र यादव, महेंद्र नाथ त्रिपाठी प्रभावती, निधि श्रीवास्तव विवेक जायसवाल ने चरगावां, जंगल कौड़िया, ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज, गगहा, बांसगांव, गोला के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ शिक्षक तो बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, तो कुछ शिक्षक बिना संयोगी अवकाश स्वीकृत कराए 20 दिन से छुट्टी पर थे। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ अगले आदेश तक वेतन रोकने से लेेकर एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया।
इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
शुभ्रा सिंह (गुलरिहा), गुंजन सिंह (सरैया), नाहिद फात्मा, संयोगिता द्विवेदी, मिथिलेश कुमार यादव, रमेश चंद (भगवानपुर), दीपिका चौरसिया (बलुवा), नीलिमा गौड़, यतुल्लाह, फिरोज अख्तर, अनुभूति श्रीवास्तव (शिवपुर करमहा), अन्नू सिंह (सौनौरा बुजुर्ग प्रथम), आशुतोष (भैंसला), हुकुम प्रसाद, नरपति कुमार, अतुल भारती, निर्मला गुप्ता, स्वाति तिवारी, अंशुमान श्रीवास्तव (सोनौरा बुजुर्ग), बृज किशोर गौड़, चंद्रकला, प्रवीण कुमार (ककरही), सौम्या अग्रवाल (मिरहिरिया), पवन कुमार, धर्मराज राव (घीसापुर), मो. इरफान, ऊषा यादव (कुदरिहा), साहब यादव, अनिल कुमार (लक्ष्मीपुर), शुभ्रमंजन राय, गीता देवी, संतोष कुमार (दुबौली), अनीता उपाध्याय, अनिल कुमार पांडेय (बेलवरिया), राम प्रसाद, (भगता) मनोज कुमार (ठठौली), शकुंतला देवी (मामखोर), स्मिता तरफदार, पूनम साहनी, निधि शास्त्री (करमहा), कमलेश देवी (तिघरा), जकिया जबीन, नरगिस खान, कुसुम सिंह (नयागांव), रामप्रकाश, सविता पांडेय (जिंदापुर)।