फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने निकाला जुलूस

Fri, 29 Jul 2016 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
विकास भवन से जुलूस निकालकर डीएम दफ्तर जाते उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य सफाई कर्मचारी संघ के लोग। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
जिले भर के सफाई कर्मियों ने मांगों के निस्तारण के लिए विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तर-प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले भर के सफाई विकास भवन में एकत्र हुए। यहां से सफाई कर्मी अपने हक के लिए नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। कर्मचारी नेता जयगोविंद यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगे जायज हैं। इसलिए सरकार को सफाई कर्मियों की मांगों को मानना चाहिए। अगर सरकारी अपनी हठधर्मिता पर अड़ी रहेगी तो आगामी तीन अगस्त को प्रदेश के सभी सफाई कर्मी विधानसभा का घेराव करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो 2017 के चुनाव में सफाई कर्मी सपा सरकार का विरोध करेंगे। जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मांगें माने जाने पर गांव-गांव के सफाई कर्मी 2017 में सपा सरकार बनाने में सहयोग करेंगे। इस मौके पर बुद्धेश्वर निषाद, अरविंद यादव, लवकेश, तेजवंत सिंह, पिंटू कुमार, सुरेश, हेमंत कुमार, दिलीप कुमार, रामानुज, संतोष यादव, हरिओम, राममूरत, रामनवल, रामप्रसाद, साधु यादव, रामआशीष आदि थे।
विज्ञापन


प्रमुख मांगें ग्राम पंचायत अधिकारी बनाया जाए। पे-रोज व्यवस्था खत्म की जाए। अंतर जनपदीय तबादले की व्यवस्था हो। चतुर्थ श्रेणी कर्मी ग्रेड-पे दिया जाए। वेतन का बजट एक मद से किया जाए। ऊंचे पदों पर योग्य को रखा जाए। 3500 ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण। सुपरवाइजर के पद सृजित किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें