केपी शर्मा ओली से मिले सचिन तेदुलकर
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने काठमाण्डू पहुचकर शनिवार सुबह क्रितिपुर स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान एक टीम के कप्तान सचिन और दूसरी टीम के कप्तान नेपाली राष्ट्रीय खेल के पूर्व कप्तान विनोद दास रहे।
दोनों टीमों में अनेक विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। सबसे पहले नेपाली विनोद दास की टीम ने बल्लेबाजी की और आठ ओवर में 45 रन बनाए। सचिन की टीम ने उस लक्ष्य को पूरा करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ के बाल बालिका संधि पारित होने के अवसर पर यूनिसेफ की ओर से किया गया था। मालूम हो कि सचिन यूनिसेफ दक्षिण एशिया के सद्भावना राजदूत है। क्रितिपुर में क्रिकेट खेलने के लिए सचिन शुक्रवार शाम को ही काठमांडू पहुंच गए थे।
मैत्रीपूर्ण मैच के कारण दोनों ही टीमों को विजेता घोषित किया गया। इसके बाद रविवार सुबह को सचिन ने नेपाल के पीएम केपी ओली से मुलाकात की।