फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा

Wed, 07 Dec 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नर्सिंग होम में प्रदर्शन के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के तरंग ओवरब्रिज के करीब स्थित गौतम प्रसूति गृह में नवजात की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। घरवाले डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्टाफ और डॉक्टर से हाथापाई की। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गोरखनाथ के हुमायूंपुर के रहने वाले राहुल अग्रवाल की पत्नी रिचा अग्रवाल को तीन दिसंबर की रात गौतम प्रसूति गृह में घरवालों ने भर्ती कराया था। सामान्य प्रसव से बच्चा पैदा हुआ तो घर में खुशी का माहौल था। जन्म के दो घंटे बाद ही डॉक्टर ने नवजात की स्थिति नाजुक बताते हुए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। डॉक्टर के बताने पर नवजात को सावित्री हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।

इसके बाद घरवाले नवजात को लेकर फिर गौतम हास्पिटल पहुंच गए। जहां डॉक्टर ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसी बीच नवजात की मौत हो गई। इसके बाद घरवाले भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। कर्मचारियों ने बदसलूकी भी की। पीड़ित की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ कोतवाली ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया मगर घरवाले कार्रवाई की मांग कर रहे।
विज्ञापन


नर्सिंग होम के डॉक्टर ने बताया है कि सामान्य प्रसव होने के बाद नवजात की स्थिति ठीक न होने पर दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी। घरवाले लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अशोक पांडेय, सीओ कोतवाली  

इलाज में लापरवाही नहीं बरती गई थी। नवजात की स्थिति ठीक न होने पर बेहतर इलाज की सलाह दी गई थी। घरवाले परेशान हैं, उन्हें कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं।
-डॉ. शोभित सेठ, संचालक, गौतम प्रसूता गृह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें