फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद हास्पिटल में हंगामा
विज्ञापन

गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के झ्ंाुगिया बाजार में सरकार हास्पिटल में मरीज की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि दो दिन से आईसीयू में भर्ती मरीज को देखने के लिए कोई डॉक्टर नहीं आया है, जबकि भर्ती कराते ही 80 हजार रुपये भी जमा करा लिए गए थे। मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के कहने पर घरवाले शव लेकर महराजगंज अपने घर चले गए। तीमारदारों का कहना था कि 108 नंबर की एंबुलेंस से वे मेडिकल कॉलेज के लिए निकले थे, लेकिन चालक ने बेहतर इलाज का झांसा देकर नर्सिंग होम पहुंचा दिया था। हालांकि बाद पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रतिनिधि के मुताबिक महराजगंज जिले के शहर कोतवाली इलाके के बागापार निवासी जयहिंद यादव के 17 वर्षीय पुत्र धनंजय यादव की बुधवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिवार के लोग महराजगंज जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लोग 108 नंबर की एंबुलेंस से जयहिंद को लेकर मेडिकल कॉलेज चले। झुंगिया बाजार पहुंचे तो एंबुलेंस चालक ने निजी हास्पिटल पर पहुंचा दिया। तीमारदारों को बताया कि हास्पिटल बहुत अच्छा है, वहीं मरीज को भर्ती करा दें। चालक के कहने पर लोगों ने जयहिंद को भर्ती करा दिया। आरोप है कि उसी दिन से हास्पिटल में आईसीयू में मरीज को भर्ती कर रकम की वसूली की जा रही थी। घरवालों का कहना है कि दो दिन से कोई डॉक्टर देखने तक नहीं आया और न ही मरीज से परिवार के लोगों को मिलने दिया जा रहा था। हास्पिटल में 80 हजार रुपये भी जमा कराए गए। शनिवार की रात मरीज की मौत हो गई थी, लेकिन रविवार को सूचना दी गई। इसी पर परिवार के लोग भड़के थे। एसओ गुलरिहा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस गई थी। बीमारी से मौत होने की जानकारी मिली। घरवालों को समझाकर शव उनको सुपुर्द कर दिया गया। गुलरिहा थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि जयहिंद के पिता ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें