फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी में पोस्टमार्टम को लेकर हंगामा

Wed, 15 Jun 2016 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बुधवार को शव के पोस्टमार्टम को लेकर जमकर हंगामा हुआ। संदिग्ध परिस्थिति में जली महिला की मौत के बाद परिवार वाले शव घर ले जाना चाहते थे। मगर कॉलेज के कर्मचारी ने नियम का हवाला देते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया। इसी बीत पर घर वाले कर्मचारी से उलझ और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस की सख्ती के बाद घर वाले शांत हुए।
विज्ञापन


कुशीनगर के रामकोला निवासी नूरहसन की पत्नी आरसी खातून 10 जून को संदिग्ध परिस्थिति में जल गई थी। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह नौ बजे के करीब उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए शव घर ले जाने की जिद करने लगे। वार्ड के कर्मचारी ने बिना पोस्टमार्टम शव न ले जाने की बात कही तो घर वाले उससे उलझ गए।

पास में ही खड़े गार्ड ने इसकी सूचना इमरजेंसी में तैनात गार्ड और मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस को दी। सूचना पाते ही गार्ड एकत्र हो गए और पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद घर वाले और हंगामा मचाने लगे। मगर पुलिस की सख्ती के बाद घर वाले शांत हो गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें