फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर जमकर बवाल, पहुंची पुलिस

Sun, 16 Oct 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घर वाले जूनियर डॉक्टरों से भिड़ गए। पहले तो डॉक्टरों ने समझाने की कोशिश की मगर मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर वालों को समझा बुझाकर कर शांत कराया। करीब दो घंटे तक वार्ड के बाहर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


देवरिया, गौरीबाजार के रवींद्र की 16 वर्षीय पुत्री गोलू को आंत में दिक्कत थी। देवरिया से रेफर होकर वह चार दिन पहले मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। डॉक्टरों ने जांच के मरीज को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर दिया। रविवार की सुबह साढ़े दस बजे उसे ट्रॉमा सेंटर से महिला सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जहां आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। घर वालों का गुस्सा इस बात पर था कि  गंभीर मरीज को ट्रॉमा से हटा दिया गया इस वजह से उसकी मौत हो गई। क्योंकि चार दिन के इलाज से उसकी सेहत में बहुत सुधार हो चुका था।

मौत के बाद घर वाले वार्ड के बाहर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उधर से गुजर रहे जूनियर डॉक्टरों से घर वाले उलझ गए। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया जिसके बाद घर वाले शव लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें