फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल वार्ड में अब स्पेशल सुविधा

Sun, 16 Oct 2016 01:13 AM IST
शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
जिला अस्पताल
विज्ञापन
जल्द ही जिला अस्पताल के स्पेशल वार्ड में स्पेशल सुविधा मिलेगी। सालों बाद वार्ड के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। भर्ती होने वाले मरीजों को तमाम दुश्वारियों से निजात दिलाने की तैयारी पर तेजी से काम हो रहा है। खुद एसआईसी पूरे काम की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और जल्द काम पूरा कराने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मरीज सामान्य वार्ड से बेहतर सुविधा पाने की चाहत में आते हैं। यहां भर्ती होने के बाद मरीजों को 35 रुपये रोजाना का शुल्क देना होता है। दवा, जांच का भी चार्ज अलग से देना होता है। मगर यहां भर्ती होने के बाद उन्हें पता चलता था कि वार्ड में स्पेशल तो कुछ भी नहीं। यहां की हालत सामान्य वार्ड से भी बदतर है। वार्ड में बरसात में पानी टपकते थे और शौचालय पूरी तरह से चोक हो चुके थे, जिससे मरीज यहां भर्ती होने के बाद खुद को ठगा महसूस करते थे।

इसे सुधारने के लिए कई बार कोशिशें भी हुईं, मगर कोई सफलता नहीं मिली। एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने भी चार्ज लेने के बाद वार्ड का निरीक्षण कर जेई को प्रपोजल तैयार करने को कहा था। अब इसकी अनुमति मिलने के साथ ही इसका काम भी शुरू करा दिया गया है। वार्ड में अंदर का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। बाहर मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन


वार्ड के प्लास्टर टूट चुके थे। कई जगह पानी टपकने की भी शिकायत थी। मरीजों की सुविधा के लिए इस काम को प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद मरीजों को सुविधा का फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें