गोरखपुर। प्रियेश और सचिन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रॉयल एकेडमी ने जीसीए को चार विकेट से हरा दिया। अभयनंदन इंटर कॉलेज के मैदान पर गेल्हा देवी गोल्ड कप अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
शुक्रवार को खेले गए मैच में टॉस जीसीए ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले खेलते हुए जीसीए ने 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। जीसीए के लिए अनूप ने 35 और अंगद ने 40 रनों का योगदान दिया। रॉयल एकेडमी के लिए प्रियेश ने चार तथा सचिन ने तीन विकेट लिए।146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल एकेडमी ने छह विकेट खोकर पर जीत हासिल कर ली। रॉयल एकेडमी के लिए जयवीर ने 72 और विवेक ने 35 रनों का योगदान दिया। जीसीए के लिए अनु ने दो तथा उत्कर्ष ने दो विकेट लिए। जयवीर को मैन ऑफ दी मैच पुरस्कार दिया गया।