फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया की तरफ से आने वाली बसों का रूट बदला 

Mon, 08 Aug 2016 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर में गुजरतीं वाहनें - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
मोहद्दीपुर में जाम की समस्या के समाधान के लिए सोमवार को देवरिया की तरफ से आने वाली बसों का रूट सोमवार को बदल दिया गया। देवरिया बाईपास से होते हुए ये सर्किट हाउस, पैडलेगंज होकर रेलवे बस स्टैंड पहुंची। हालांकि गोरखपुर से देवरिया जाने वाली बसें अपने निर्धारित रूट मोहद्दीपुर होकर ही चलीं। हालांकि रोडवेज के अधिकारियों को रूट बदलने के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए इन दिनों प्रमुख चौराहों पर अधिकारी से लेकर सिपाही तक निगरानी रख रहे हैं। बावजूद इसके मोहद्दीपुर में जाम का झाम लोगों को रुला दे रहा था। सोमवार को इससे निपटने के लिए देवरिया की तरफ से आने वाली बसों का रूट बदल दिया गया। बसें देवरिया बाईपास होते हुए सर्किट हाउस, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा होते हुए रेलवे बस स्टैंड पहुंचीं। हालांकि इस दौरान कूड़ाघाट, इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय उतरने वाले यात्रियों को देवरिया बाईपास पर ही उतार दिया गया।

बसों के रूट डायवर्ट की जानकारी मीडिया से मिली। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी नहीं दी। अगर हमेशा के लिए रूट डायवर्ट किया जाता है तो देवरिया से आने वाली बसों का किराया बढ़ाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके मंडल, एआरएम गोरखपुर डिपो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें