फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-कंडक्टर के कार्य बहिष्कार से यात्री परेशान

Tue, 29 Mar 2016 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। डीजल न मिलने से नाराज रोडवेज बस चालकों और परिचालकों ने कचहरी बस स्टैंड पर कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे चार घंटे तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बाद में अधिकारियों के समझाने एवं डीजल की व्यवस्था करने पर वे शांत हुआ। 
विज्ञापन



शाहपुर स्थित राप्तीनगर डिपो के वर्कशॉप में तीन दिनों से कंप्यूटर में गड़बड़ी के चलते बसों में डीजल नहीं भरा पा रहा है। इस डिपो की ज्यादातर बसें इलाहाबाद, वाराणसी, जौनपुर, लखनऊ रूट पर चलती हैं। तीन दिनों से  डीजल गोरखपुर डिपो से दिया जा रहा था, लेकिन मंगलवार को गोरखपुर डिपो में भी डीजल कम पड़ गया।

इसके बाद राप्तीनगर डिपो के बस चालकों से बस्ती डिपो में डीजल लेने का निर्देश अधिकारियों ने दिया, लेकिन बस्ती में बसों की लाइन अधिक होने से घंटों बाद राप्तीनगर डिपो की बसों का नंबर आ रहा था।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर संविदा चालक परिचालक संघर्ष समिति के राप्तीनगर डिपो के अध्यक्ष सुशील कुमार यादव और मंत्री दिनेश सिंह की अध्यक्षता में चालक-परिचालक ने कचहरी बस स्टैंड पर कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे यात्रियों को तकरीबन चार घंटे तक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


कोट
कंप्यूटर में गड़बड़ी की वजह से दिक्कत आ गई थी। इंडियन ऑयल के अधिकारियों से वार्ता कर गड़बड़ी को ठीक करा दिया गया है।
- सुग्रीव कुमार राय, क्षेत्रीय प्रबंधक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें