फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों का किराया एक से पांच रुपये बढ़ा

Sat, 13 Feb 2016 12:43 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रोडवेज ने यात्री किराये में बढ़ोत्तरी कर दी है। हालांकि निगम ने यह किराया यात्री राहत योजना के नाम पर अतिरिक्त अधिभार के रूप में बढ़ाया है लेकिन इसका असर तो सीधे यात्रियों की जेबों पर पड़ेगा। लेकिन किराये में कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को रियायत दी गई है। एक से पांच रुपये तक बढ़ाया गया किराया शुक्रवार रात 12 बजे बाद से प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक के रविंद्र नायक ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद आनन फानन में ईटीएम मशीन में नया किराया फीड करवाया गया। परिवहन निगम मुख्यालय से आए आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए किराया में अतिरिक्त अधिभार के रूप में लिया जा रहा है।  यात्रा के दौरान दुर्घटना के चलते किसी यात्री की असामयिक मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को सहायता पहुंचाने के लिए यात्री राहत योजना लागू किया गया है। इस योजना के जरिए ही यात्रियों के परिजनों को सहायता प्रदान की जाएगी। रोडवेज बसों का सामान्य किराया 80 पैसा प्रति किमी निर्धारित है।
विज्ञापन


अतिरिक्त अधिभार
0 40 से 85 किमी . एक रुपये
0 86 से 100 किमी. दो रुपये
0 101 से 200 किमी. तीन रुपये
0 210 से अधिक . पांच रुपये



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें