फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिये को गोली मारी

Sat, 13 Feb 2016 12:32 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में दूध बांटकर साइकिल से लौट रहे एक दूधिए को शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में राजघाट पुल पर गोली लग गई। दूधिए को गोली लगने की जानकारी होने उसके साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के कहने पर दूधिए ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



सहजनवा थाना क्षेत्र के बड़गहन निवासी रामलौट यादव (55) दूध बेचते हैं। शुक्रवार शाम शहर में दूध बांटकर वह साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के अमरनाथ यादव भी उनके साथ थे। अभी वह राजघाट पुल पर पहुंचे ही थे तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। लेकिन रामलौट और अमरनाथ को लगा कि किसी का टायर फट गया है। अमरनाथ की नजर रामलौट के पैर पर पड़ी तो वहां से खून निकल रहा था। अमरनाथ उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टरों ने देखते ही बताया कि गोली लगी है। डॉक्टरों के कहने पर अमरनाथ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली और राजघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉक्टरों ने बताया कि दाहिनी जांघ पर दो और पीठ पर तीन छर्रे लगे थे। मगर घाव गंभीर नहीं है। इंसपेक्टर राजघाट देवेन्द्र सिंह ने बताया कि रामलौट ने मुकदमा दर्ज करवाने से इन्कार कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें