फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने फिर दिया हड़ताल का अल्टीमेटम

Fri, 02 Dec 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
हर बार फिर रोडवेज कर्मचारियों ने छह दिसंबर की मध्य रात्रि से हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है। इस कड़ी में रोडवेज के अफसरों को चेताने के मकसद से गोरखपुर डिपो में कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना दिया।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर बृहस्पतिवार को तमाम कर्मचारी गोरखपुर डिपो परिसर में एकजुट हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने श्रमिक हितों के संदर्भ में जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय मंत्री जय प्रकाश दुबे ने कहा कि समझौता वार्ता के बाद भी रोडवेज के अफसरों ने अभी तक कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। अब वह लोग केवल आश्वासन पर मानने वाले नहीं है। उनकी मांगों को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी शासन और रोडवेज के अफसरों से मांग करते हैं, उनकी मांगों को छह दिसंबर तक पूरा कर दिया जाए। वरना छह दिसंबर की मध्य रात्रि से बसों के पहिए जाम कर दिए जाएंगे।

धरने को प्रांतीय पर्यवेक्षक रमेश चंद्र चतुर्वेदी और पुरुषोत्तम मिश्रा ने संबोधित किया। इस मौके पर तिलकराम दुबे, कन्हैया सिंह, मनन सिंह, रामप्रकाश चंद्र, अजय कुमार, विनोद तिवारी, पीएन तिवारी, सुरेंद्र राय, राम आशीष गुप्ता, जलेश्वर ठाकुर, मोतीलाल दुबे, सुरेश कुमार मेहता, सतीश चंद्र सिंह, जैनुल आब्दीन, रामकिशुन जायसवाल आदि थे। संचालन मनन सिंह और अध्यक्षता महेश कुमार राय ने की। अल्टीमेटम नया, मांग है पुरानी जिन मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद छह दिसंबर की मध्य रात्रि से हड़ताल पर जाने वाला है। इनमें से ज्यादातर मांगे पुरानी हैं। इसके पूरा न होने पर हड़ताल पर जाने के लिए रोडवेज कर्मचारियों को चेताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे अर्से से ये है मांग संविदा कर्मियों को न्यूनतम वेतन और मंहगाई भत्ते का हो भुगतान।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिले चिकित्सा सुविधा।
छठवें वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2006 से दिया जाए।
2002 के बाद मंहगाई भत्ते को एरियर के तौर पर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें