बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने पर तैनात सिपाही नंदू प्रसाद की बाइक में तेज रफ्तार कार की ठोकर लग गई। हेलमेट नहीं लगाने के चलते गंभीर चोट लगी। घायल सिपाही भगता पोस्ट केशवापार जिला गोरखपुर का रहनेवाला है।
हादसा महाराजगंज कस्बे के स्टेट बैंक के पास हुआ। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नंदू प्रसाद बाइक से बस्ती की तरफ से आ रहे थे। हादसे के बाद कार चालक तेज गति से अयोध्या की तरफ भाग निकल गया।