फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से तीन घायल, बाइक सवार भी चपेट में

Thu, 19 Dec 2019 08:51 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
सड़क हादसे में पलटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजगंज शहर में फरेंदा रोड पर श्रीरामजानकी मंदिर के सामने बृहस्पतिवार शाम को हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसा एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। मौके से गुजर रहा एक बाइक चालक भी हादसे की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे तीन लोग एवं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रैक्टर हाई-वे के पास बन रही नाली में पलट गया। पकडी नौनियां गांव के रहने वाले ट्रैक्टर चालक साधु 45, गांव के ही पृथ्वीपाल 60 और निर्मल 56 ट्रैक्टर पर सवार कहीं जा रहे थे।

फरेंदा रोड पर श्री रामजानकी मंदिर के पास अचानक ट्रैक्टर अंनियंत्रित होने के साथ ही पलट गया जिससे  बाइक चालक सुजीत भारती 34 भी चपेट में आ गए। लोगों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट पहना था। इस दुर्घटना में यह चार लोग घायल हो गए। आस पास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज दिनेश पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना स्थल पर बाइक एवं टैक्टर पड़ा हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें