फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड की मौत को खुदकुशी मान चुकी पुलिस ने बदला फैसला, दर्ज होगा केस

Thu, 19 Dec 2019 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • सिक्योरिटी गार्ड की मौत में खुदकुशी के लिए उकसाने का दर्ज होगा केस
  • नंदानगर एफसीआई गोदाम परिसर में गार्ड ने कर ली थी खुदकुशी
  • पत्नी व बेटी ने एसएसपी से मुलाकात कर जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई
विज्ञापन
1 of 4
रिटायर्ड सैनिक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 कैंट इलाके नंदानगर एफसीआई (भारतीय खाद्य भंडारण गृह) परिसर में सिक्योरिटी गार्ड रिटायर्ड सैनिक अरविंद मल्ल (55) की खुदकुशी मामले में पुलिस उकसाने की धारा में केस दर्ज करेगी। घटना 12 दिसंबर की रात है। पुलिस ने जांच कर खुदकुशी बताया मगर वजह नहीं बता सकी। बुधवार को मृतक की पत्नी व बेटी ने एसएसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जिसके बाद एसएसपी ने कैंट पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
रिटायर्ड सैनिक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, अरविंद मल्ल सिंह मूल रूप से देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बढ़या तिवारी के मूल निवासी थे। वर्तमान में वह सपरिवार मानिकनगर दरगहिया शाहपुर में किराये पर रहते थे। वह आर्मी की बांबे इंजीनियर रेजिमेंट से रिटायर्ड थे। एक वर्ष से एफसीआई नंदानगर में गार्ड के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन

3 of 4
घटनास्थल पर बिखरा खून। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को दोपहर में घर से ड्यूटी के लिए निकले। उन्होंने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से शाम तक एक अन्य गार्ड के स्थान पर ड्यूटी की। रात आठ बजे समीप के एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में गए थे। वहां पत्नी व बच्चों के साथ भोजन किया और वहीं से सीधे एफसीआई में ड्यूटी करने आ गए। उनकी ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक थी।
विज्ञापन

4 of 4
रिटायर्ड सैनिक का शव। - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना अरविंद के परिवार वालों को न देकर उनके दामाद नीरज कुमार सिंह को शुक्रवार की दोपहर 12 बजे दिन में दी गई। सूचना पर अरविंद की पत्नी पुष्पा, उनकी बेटियां, पुत्र और भाई मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस इस मामले में खुदकुशी मानकर फाइल बंद कर दी थी लेकिन अब पीड़ित परिवार ने एसएसपी से फरियाद की है जिसके बाद उन्होंने केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें