अगर आप कहीं जा रहे हैं, तो संभल जाएं। महाराजगंज जिले की बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश करने में सुस्त पुलिस आम लोगों को धौंस दिखाकर खामियों को छिपाने में लगी है। अपशब्दों की बौछार कर मित्र पुलिस होने के दावों को तार तार करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है, जिससे पुलिस की कथनी करनी में बहुत फासला नजर आता है। देखें, वायरल हो रहे वीडियो की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 5
वायरल हो रहे वीडियो की तस्वीरें...
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक मिनट के वीडियो में पुलिस कर्मी की करतूत से आजिज युवक परेशान हैं। वह अपने आप को स्वच्छ छवि का बताकर पुलिस कर्मी को छोड़ने की दुहाई देता है, लेकिन पुलिस कर्मी अपने ही रौब में था। वह युवक की बात को दरकिनार कर अपनी जिद पर अड़ा रहा। बाद में मामला बढ़ता देख पुलिस कर्मी ने वहां से खिसकना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन
3 of 5
वायरल हो रहे वीडियो की तस्वीरें...
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मामला घुघली थाने के करीब पुरैना चौराहे का है। मंगलवार दोपहर का यह वीडियो तमाम व्हाट्सऐप ग्रुप पर है। वीडियो में तमाम लोग हैं। काफी हो हल्ला हो रहा है। युवक शोर करते हुए कह रहे हैं कि पुलिस कर्मी दस हजार रुपये मांग रहा है। साथ ही कालर पकड़ कर मारा पीटा और थाने में बंद करने की धमकी दी।
4 of 5
वायरल हो रहे वीडियो की तस्वीरें...
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में यह आरोप लगाया जा रहा है कि सिपाही घुघली थाने में तैनात है। वह सिपाही वीडियो में सादे ड्रेस में दिख रहा है। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने अपशब्द कहने के साथ ही रकम की मांग की।
कहा यह जा रहा है कि ठूठीबारी कस्बे के चार युवक कार से मंगलवार को सुबह कहीं आ रहे थे। दोपहर में पुरैना चौराहे के पास एक सादे ड्रेस वाला सिपाही उनकी गाड़ी चेक करने लगा। युवक सन्न रह गए। वह बार बार पूछते रहे कि आप कौन हैं? लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।
वायरल हो रहे वीडियो की तस्वीरें...
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद वह अपशब्दों की बौछार कर रकम की मांग करने लगा। यहां तक तो गनीमत रही, लेकिन उसने जब एक युवक को चाटा जड़ दिया तो सभी बौखला गए और जोर जोर से चिल्लाने लगे। इसके बाद तमाम लोग आए। सभी लोग समझाने लगे। लेकिन युवक उच्चाधिकारी से शिकायत करने की बात करने लगे। मामले को बढ़ता देख रकम मागने वाला आरोपी वहां से चला गया।
थानाध्यक्ष घुघली धनवीर सिंह ने बताया कि इस तरह के किसी वीडियो को वायरल होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो शिकायत सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।