फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे स्टेशनों पर अब 24 घंटे कैंसिल होंगे रिजर्व टिकट

Sat, 28 Nov 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अब छोटे स्टेशनों पर भी 24 घंटे रिजर्व टिकट निरस्त हो सकेंगे। इसके लिए एक जनरल काउंटर को पीआरएस (पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम) के सर्वर से जोड़ा कर करंट काउंटर बनाया जाएगा। यहां जनरल टिकट तो मिलेगा ही रिजर्व टिकट निरस्त भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह सुविधा गोरखपुर बस्ती मंडल में 10 स्टेशनों पर अगले महीने से शुरू होगी।
रेलवे ने टिकट निरस्त कराने के नियमों में काफी बदलाव किया है। रिजर्व टिकट ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले जबकि वेटिंग और आरएसी टिकट आधे घंटे पहले निरस्त किए जाएंगे।
वहीं जिन स्टेशनों पर करंट काउंटर नहीं हैं वहां रिजर्वेशन टिकट बनते और निरस्त तो होते हैं पर सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक ही काउंटर खुलता है। लेकिन नए नियम के मुताबिक अब छोटे स्टेशनों पर एक करंट काउंटर खुलेगा और 24 घंटे यात्रियों को टिकट निरस्त कराने की सुविधा दी जाएगी। एक दिसंबर से यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-बस्ती मंडल के इन स्टेशनों पर होगी सुविधा
संतकबीरनगर, बस्ती, नौगढ़, नौतनवां, आनंदनगर, गोरखपुर कैंट, डोमिनगढ़, कप्तानगंज, देवरिया, भटनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें