फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप

Mon, 05 Sep 2016 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। आर्थोपेडिक डिप्लोमा प्रथम वर्ष के छात्र ने अपने दो सीनियर्स पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने सुपरवाइजर एंटी रैगिंग एंड एंटी रेसियल एब्यूज हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई है। रैंगिग की जानकारी मिलते ही अफसराें में हड़कंप मच गया। इस मामले में प्राचार्य ने एंटी रैंगिग सदस्यों जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा में रैगिंग की शिकायतों पर कोर्ट की सख्ती के बाद कॉलेज प्रशासन इसे लेकर बेहद गंभीर रहा है। काफी हद तक इस पर अंकुश भी लगा है, मगर मेडिकल कॉलेज में ऐसा मामला प्रकाश में आने से हड़कंप की स्थिति है। पीड़ित छात्र की मानें तो उसे दो सीनियर छात्र (एक द्वितीय सेमेस्टर मास्टर ऑफ सर्जरी आर्थोपेडिक और दूसरा द्वितीय सेमेस्टर डिप्लोमा इन आथोपेडिक) लगातार परेशान कर रहे हैं। उनकी वजह से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया है। न तो ठीक से पढ़ाई कर पा रहा है और न ही कॉलेज में रह पा रहा है। छात्र की शिकायत के बाद प्राचार्य प्रो. राजीव मिश्रा ने तत्काल एंटी रैगिंग कमेटी के सभी दस सदस्यों को इसकी सूचना भेजी और जांच कर पूरी रिपोर्ट मांगी है ताकि उसे सुपरवाइजर एंटीं रैंगिग एंड एंटी एब्यूज हेल्पलाइन नंबर 18001805522 को भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें