फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी बनाकर होगी बीएड मान्यता की जांच

Sat, 26 Mar 2016 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
फर्जी एनओसी और शिक्षक अनुमोदन से एनसीटीई से बीएड की मान्यता हासिल करने के मामले को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सीधे तौर पर तो दो ही कॉलेज ऐसी धांधली को लेकर पकड़ में आए हैं लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन को ऐसे कई और कॉलेजों पर संदेह है, जिन्होेंने ऐसी धांधली से मान्यता पाई है। इसे लेकर करीब 40 कॉलेज संदेह के घेरे मेें हैं। 
विज्ञापन


गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि  जिन-जिन कॉलेजों ने इस तरह धांधली की है, उन्हें चिन्हित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रजिस्ट्रार के शहर में न रहने से इसे लेकर कमेटी के गठन का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। सोमवार को रजिस्ट्रार के आने के बाद कमेटी गठित कर दी जाएगी और जो चिन्हित कॉलेजों के प्रपत्रों की जांच करेगी। इसके लिए कमेटी एनसीटीई से भी संपर्क साधेगी, जिससे फर्जी प्रपत्रों की स्थिति साफ हो सके। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को भी चिन्हित किया जा सके। इस मामले में यदि कोई यूनिवर्सिटी का कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनसीटीई के दोषी कर्मचारी को दंडित करने के लिए संस्था के अलावा मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी लिखा जाएगा। दोषी कॉलेजों की सम्बद्धता रद्द करने पर भी विचार किया जाएगा। 

धांधली का मामला तब सामने आया, जब मान्यता हासिल करने के बाद दो कॉलेजों ने यूनिवर्सिटी से संबद्धता हासिल करने के लिए निरीक्षण मंडल गठित करने के लिए आवेदन किया। फाइल कुलपति के सामने गई तो उन्हें यह जानकार आश्चर्य हुआ कि जब यूनिवर्सिटी ने शिक्षक अनुमोदन किया ही नहीं तो निरीक्षण मंडल की बात कहां से सामने आ गई? पड़ताल करने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें