गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने गुरुवार को संसद भवन के प्रधान मंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की। प्रधानमंत्री व सांसद के बीच काफी देर तक क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती रही। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसद रवि किशन को क्षेत्र में बेहतर काम करने व क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की मांग के लिए सराहना की। साथ ही उन्होंने संसद में शत-प्रतिशत उपस्थिति व क्षेत्र के विकास के लिए प्रश्न पूछे जाने पर पीठ थपथपाई।
सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री के पीठ थपथपाने के बाद क्षेत्र में काम करने के लिए नई उर्जा मिली है उनकी कार्यशैली देखकर हमें क्षेत्र के विकास व क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए दुगनी ऊर्जा मिल जाती है। क्षेत्र में और भी बेहतर और कुछ उपयोगी काम करने का मन करता है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों ही हमारे लिए आदर्श हैं।