फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे गई किशोरियों से दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी किनारे गई किशोरियों से दुष्कर्म, आरोपी फरार
विज्ञापन

कैंपियरगंज। इलाके के एक गांव किनारे शौच को गई दो किशोरियों से युवकों ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश पुलिस ने सरगर्मी से शुरू कर दी है।
थाने में दर्ज केस के मुताबिक घटना बुधवार की है। गांव की दो किशोरियां ( उम्र 15 और 16) नदी किनारे शौच को गईं थीं। आरोप है कि इस दौरान अनीस और हबीब नाम के दो युवक आए और दोनों किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। किशोरियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए लेकिन मौका पाकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहदों को गांव वालों ने पीटा
हरनही। बांसगांव के बेलुडीहा गांव में मेला देखने गईं लड़कियों के साथ शोहदों ने छेड़खानी की। आरोप है कि मठिया गांव के युवकों ने छेड़खानी की। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोगों ने शोहदों को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह से छुड़ाकर दो शोहदे फरार हो गए जबकि एक शोहदे को सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें