इलाके के एक गांव में एक साठ वर्षीय वृद्धा ने पट्टीदारी के भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जा चुका है। वारदात सोमवार की रात होने की बात कही जा रही है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता के मुताबिक वह बेटे और बहू के साथ रहती हैं। रात में आरोपी शख्स उनके पास आया। उनको कमरे में खींचकर ले गया और फिर दुष्कर्म करने लगा। शोर मचाने पर आए बेटे और बहू ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी है और कम ही लोगों के गले उतर रही है। लिहाजा, पुलिस भी सच्चाई की तह में जाने के बाद ही एफआईआर दर्ज करना चाहती है।
पीपीगंज थाने के प्रभारी बीबी राजभर ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच हो रही है। अगर आरोपों की पुष्टि हुई तो मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।