फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहन से दुष्कर्म और भाई से किया कुकर्म, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 27 Jul 2019 06:30 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

उसका थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पहले पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और उसके बाद सात वर्षीय उसके भाई से कुकर्म किया। बच्चों की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एसओ उसका अंजनी कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके घर के सामने चाय-पानी की दुकान है। दुकान पर उसकी पांच वर्षीय पुत्री और सात वर्षीय पुत्र का का आना-जाना रहता है। 28 मई को दिन में दस बजे बच्चे चाय की दुकान पर गए थे।

इसी बीच गांव के ही निवासी संतोष दोनों बच्चों को लालच देकर नदी के पास गांव के ही एक बाग में ले गया और दोनों बच्चों के साथ दुष्कर्म किया। दोनों बच्चे जब घर पर आए तो अपने साथ घटित घटना के संबंध में बताया।
विज्ञापन


संतोष ने उसे यह धमकी दी कि अगर शिकायत कहीं करोगी तो तुम्हें जान से मार देंगे। इसी कारण पीड़िता मां इस घटना की सूचना समय से नहीं दे पाई है। किसी तरह से अब घटना की सूचना दे रही हूं। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए।

मिली तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक कुकर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें