फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस के प्रति जागरूक को निकली रैली 

Thu, 14 Jul 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
डीएम दफ्तर से इंसेफेलाइटिस जागरूकता रैली निकाली गई रैली मे कमिश्नर ,डीएम, सीडीओ व अन्य। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए जिले भर में रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट से मंडलायुक्त पी. गुरु प्रसाद, डीएम ओएन सिंह और सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर 36 विद्यालयों के बच्चों की रैली को रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर गणेश चैराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि लोगों के जागरूकता से ही इंसेफेलाइटिस से लड़ा जा सकता है। इसमें स्कूली बच्चों की मुख्य भूमिका है। इस रैली में सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग, सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर, सरस्वती शिशु मंदिर तुर्कमानपुर, राजकीय एडी कन्या इंटर कालेज, मौलाना आजाद हायर सकेंड्री स्कूल, पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, लारेंस चिंड्रेन एकेडमी, आर्यकन्या इंटर कालेज, सेंट एंड्रयूज इंटर कालेज, उदया पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, मोहित कान्वेंट स्कूल, प्राथमिक विद्यालय बनकटीचक, एसआरबी. पब्लिक स्कूल, महाराणा प्रताप बालिका कालेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलहदादपुर, प्राथमिक विद्यालय अलहदादपुर, लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल मोहददीपुर,  अमर सिंह पब्लिक स्कूल और एचपी डिफेंस एकेडमी के 4000 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

इस मौके पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय रामपुर नवीन के बच्चों ने प्रधानाध्यापिका ब्रजवाला तिवारी के नेतृत्व में इंसेफेलाइटिस जागरूकता रैली निकालकर गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।  इस मौके पर सहायक अध्यापिका संगीता, विभाग श्रीवास्तव, विभा राय, बबीता राय, सौम्या मिश्रा, बीटीसी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें