देवरियां बाईपास के पास रात में हो रही बारिस ।
कल शहर में हो सकती है सौ मिमी बारिश
गोरखपुर। इस बार बरसात के मौसम की सबसे ज्यादा बारिश नौ और 10 जुलाई को हो सकती है। सामान्य तौर पर 64 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश को भारी बारिश माना जाता है। मंगलवार और बुधवार को 100 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है। सोमवार को भी शहर एवं आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। उधर, रविवार को दिन भर उमस के परेशान रहे लोगों को रात में हुई बारिश ने राहत मिली।
रविवार को पूरे दिन आकाश में बादलों का आना जाना लगा रहा। बीच-बीच में धूप निकलते रहने की वजह से पूरे दिन उमस बनी रही। लेकिन देर रात झमाझम बारिश ने मौसम खुशगवार बना दिया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पश्चिमी बिहार और सटे पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक टर्फ लाइन पंजाब से शुरू होकर उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसकी वजह से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों में अच्छी खासी की बारिश की संभावना है।