पूर्व मध्य रेलवे के कुढ़नी, गोरौल एवं भगवानपुर स्टेशनों पर विभिन्न तिथियों को प्री नॉन इंटरलॉक व नॉन इंटरलॉक होने के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
इन ट्रेनों का बदला मार्ग
हटिया से छह से 16 अप्रैल (15027) हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस बछवारा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बछवारा-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
हावड़ा से छह से 16 अप्रैल (13019) हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस बरौनी-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-सोनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मोकामा-पटना जंक्शन-पाटलीपुत्र-पहलेजाघाट-परमानंदपुर के रास्ते चलेगी।
काठगोदाम से आठ से 16 अप्रैल तक (13020) काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सोनपुर-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी के स्थान पर परमानंदपुर-पहलेजाघाट-पाटलीपुत्र-पटना जंक्शन-मोकामा के रास्ते चलेगी।
दरभंगा से सात से 17 अप्रैल तक (12565) बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग हाजीपुर-छपरा-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बापूधाम मोतीहारी-पनियहवा के रास्ते चलेगी।
सहरसा से सात से 17 अप्रैल तक (12553) वैशाली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बछवारा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर बछवारा-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते चलेगी।
बरौनी से नौ से 17 अप्रैल तक (11123) बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बछवारा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर शाहपुर पटोरी-बछवारा-हाजीपुर के रास्ते चलेगी।
ग्वालियर से छह से 16 अप्रैल (11124) ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवारा के स्थान पर हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बछवारा के रास्ते चलेगी।
न्यू जलपाईगुड़ी से नौ, 13 व 16 अप्रैल को चलने वाली (12523) न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
नई दिल्ली से 10 व 14 अप्रैल को चलने वाली (12524) नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
न्यू जलपाईगुड़ी से 10 व 17 अप्रैल को चलने वाली (12407) न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा के स्थान पर मुजफ्फरपुर-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
न्यू जलपाईगुड़ी से 15 अप्रैल को चलने वाली (19602) न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा के स्थान पर मुजफ्फरपुर-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
उदयपुर से 13 अप्रैल को चलने वाली (19601) उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
गोरखपुर से नौ, 12, 14, 15 व16 अप्रैल को चलने वाली (15048) गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस छपरा-शाहपुर पटोरी-बरौनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पहलेजाघाट-पाटलीपुत्र-पटना जंक्शन के रास्ते चलेगी।