फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रिजर्व ई-टिकट पर एजेंट को दोगुना कमीशन

Thu, 28 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
प्लेटफार्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे का ई-टिकट एजेंट से बुक कराना अब यात्रियों का महंगा पड़ेगा। रिजर्व ई-टिकट बनाने पर एजेंट (रेल यात्री सेवा अभिकर्ता) का कमीशन बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया गया है। कमीशन का भुगतान यात्रियों को ही वहन करना होगा।
विज्ञापन



रेलवे ने आईआरसीटीसी के तहत ई-टिकट की बुकिंग के लिए एजेंट बना रखे हैं। इन्हें स्लीपर और 2 एस क्लास (चेयरकार) के रिजर्व टिकट की बुकिंग पर पहले 10 रुपये और एसी के टिकट पर 20 रुपये कमीशन मिलता था। लेकिन रेलवे ने टिकट की बुकिंग के लिए वाईटीएसके (यात्री टिकट सुविधा केंद्र) का लाइसेंस पिछले साल देना शुरू किया। वाईटीएसके का कमीशन अधिक तय किया।

इस मामले को लेकर एजेंटों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वाद दाखिल किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के क्रम में रेलवे ने कमीशन बढ़ाने का फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर ट्रैफिक कामर्शियल डॉ एसके अहिरवार की ओर से सभी रेलवे जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों का दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिसके मुताबिक स्लीपर व 2 एस पर 20 रुपये तथा एसी कोच के टिकट पर 40 रुपये कमीशन मिलेंगे। इसके साथ ही एजेंट को अपने लॉगिन से सुविधा ट्रेनों में भी रिजर्व टिकट बुक कराने की सुविधा दी गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें