फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे बंद रहा रेलवे आरक्षण केंद्र

Fri, 09 Jun 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर पर लगी भीड़। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सर्वर में तकनीकी खराबी से रेलवे का आरक्षण केंद्र दो घंटे तक बंद रहा। काउंटर पर लंबी लाइनें लगी रही लेकिन रिजर्व टिकट नहीं बने। यह समस्या गोरखपुर से लेकर गोंडा तक सभी आरक्षण केंद्रों पर रही। इससे भीषण गर्मी में टिकट बुक कराने आए लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन


रिजर्वेशन का काम गुरुवार सुबह से तो ठीक चला लेकिन तत्काल की बुकिंग होने के बाद दोपहर 12: 10 बजे सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे सभी काउंटर पर टिकट की बुकिंग ठप हो गई। काफी देर तक लोग लाइन में लगे रहे। बहुत सारे लोग कैंट स्टेशन और डोमिनगढ़ से इस उम्मीद में आए कि जंक्शन के आरक्षण केंद्र पर टिकट बन जाएगा। लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। दोपहर 2:05 बजे सर्वर की खराबी दूर हो सकी और इसके बाद रिजर्व टिकट बनने लगे। 

सीनियर सिटीजन, महिलाएं हुई परेशान
आरक्षण केंद्र पर वीआईपी काउंटर पर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे टिकट की बुकिंग नहीं होती है। सर्वर की खराबी जब ठीक हुई तो लाइन में लगे इस काउंटर पर बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हो गईं। बाद में कई लोगों ने दूसरे काउंटर पर लाइन में लगकर टिकट बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें