फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरवादी छात्रों ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Jun 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी अंबेडकरवादी छात्रों को रोकती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव समेत 35 छात्रों पर पुलिस की ओर से हुई कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को अंबेडकरवादी छात्र सभा के छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन और प्रशासन विरोधी नारे लगाए गए। छात्रों ने शासन के दबाव में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्र पंत पार्क पहुंचे और जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए  प्रशासनिक भवन की ओर से डीएम कार्यालय के लिए निकले। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक लिया। नाराज छात्र सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, एसएसपी, सीओ कैंट ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के दौरान निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।

प्रदर्शन के नेतृत्व कर रहे छात्र अमर सिंह पासवान ने कहा कि घटना के दिन दोनों पक्षों में झड़प हुई, मगर कार्रवाई केवल एक पक्ष पर हुई। शासन की शह पर पुलिस छात्रों का उत्पीड़न कर रही है। घटना की पूरी रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है, फिर भी पुलिस दूसरे पक्ष को बचाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें