रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों को चलाने में सुविधा के लिए 32 डेमू के रेक में 13 दिसंबर से बदलाव किया है। अब सभी डेमू नए नंबर से चलाई जाएंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
चार पैसेंजर ट्रेनें 31 जनवरी तक निरस्त
घने कोहरे एवं खराब मौसम से ट्रेनों के संचालन में हो रही परेशानी को देखते हुए 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक चार पैसेंजर ट्रेनें निरस्त कर दी गईं हैं। एनईआर के सीपीआरओ ने बताया कि 55082 गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर, 55081 नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर, 55079 बेतिया-गोरखपुर पैसेंजर तथा 55042 गोरखपुर-बेतिया पैसेंजर का संचलन निरस्त किया गया है।
-
आज निरस्त रहेगी डिब्रूगढ़-चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस
पूर्व सीमांत रेलवे के तिनसुकिया मंडल में विभिन्न संगठनों की ओर से किए जा रहे रेल रोको आंदोलन के चलते 13 दिसंबर को डिब्रूगढ़ से चलने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
इन डेमू ट्रेनों का बदला नंबर
55075 सीवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी परिवर्तित नंबर 75113 से चलाई जाएगी।
75003 गोरखपुर-बढ़नी डेमू गाड़ी परिवर्तित नम्बर 75117 से चलाई जाएगी।
75004 बढ़नी-गोरखपुर डेमू गाड़ी परिवर्तित नम्बर 75118 से चलाई जाएगी।
75005 गोरखपुर-गोण्डा डेमू गाड़ी परिवर्तित नम्बर 75119 से चलाई जाएगी।
75017 गोण्डा-बहराइच डेमू गाडी परिवर्तित नम्बर 75121 से चलाई जाएगी।
75018 बहराइच-गोण्डा डेमू गाड़ी परिवर्तित नम्बर 75122 से चलाई जाएगी।
75019 गोण्डा-बहराइच डेमू गाड़ी परिवर्तित नम्बर 75123 से चलाई जाएगी।
75020 बहराइच-गोण्डा डेमू गाड़ी परिवर्तित नम्बर 75124 से चलाई जाएगी।
(बाकी लिस्ट अगले पेज पर)