गोरखपुर। वाराणसी के औड़िहार-रजवारी स्टेशन के बीच नवनिर्मित सिधौना रामपुर हाल्ट का उद्घाटन रविवार को रेल राज्यमंत्री करेंगे। इसके बाद वे औड़िहार रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन करेंगे।
यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित सिधौना रामपुर हाल्ट स्टेशन पर दो जोड़ी डेमू का ठहराव होगा । (75113) भटनी-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी औड़िहार से 09.20 बजे, सिधौना रामपुर हाल्ट स्टेशन से 09.27 बजे तथा रजवारी से 09.32 बजे छूटेगी। 75105 मऊ-इलाहाबाद सिटी डेमू गाड़ी औड़िहार से 14.39 बजे, सिधौना रामपुर हाल्ट से 14.45 बजे तथा रजवारी से 14.51 बजे छूटेगी।