फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टरों की तलाश में छापेमारी

Tue, 03 May 2016 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गगहा में स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएमओ के आदेश पर गगहा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने इलाके में चल रहे नर्सिंग होम, पैथोलॉजी पर छापेमारी कर गहन जांच की। इस दौरान कई अप्रशिक्षित लोग जांच करते पाए। हालांकि झोला छाप डॉक्टर फरार हो गए। जांच के पश्चात रिपोर्ट कार्रवाई के लिए सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार राय के मुताबिक करवल मझगांवा व हाटा बाजार में झोलाछाप डॉक्टरों की जांच की गई है। क्षेत्र में स्थित मुकेश चाइल्ड केयर, प्रियंका क्लीनिक, न्यू लाइफ क्लीनिक, हेल्थ क्लीनिक पर स्वास्थ्य टीम पहुंची तो झोला छाप डॉक्टर भाग निकले। कुछ क्लीनिकों में एक्सरे, पैथोलॉजी, एनआईपीयू की मशीनों को अप्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. मधुकर आनंद सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें