फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की विदेशी सिगरेट और 50 लाख की विदेशी वस्तुएं जब्त

विज्ञापन
डायरैटोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस गोरखपुर यूनटि ने गोरखपुर लखनऊ हाईवे पर पकड़ी विदेशी सिगरेट।
विज्ञापन
दो करोड़ की विदेशी सिगरेट और 50 लाख की विदेशी वस्तुएं जब्त
विज्ञापन

गोरखपुर। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस गोरखपुर यूनिट के अफसरों ने गुरुवार को गुवाहाटी से फरीदाबाद ट्रक से तस्करी कर ले जाई जा रही दो करोड़ की विदेशी सिगरेट और करीब 50 लाख की विदेशी वस्तुएं पकड़ी हैं। गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर हुई इस कार्रवाई में ट्रक ड्राइवर मुदस्सर युसूफ को गिरफ्तार कर लिया गया। मुदस्सर को शुक्रवार को विशेष आर्थिक अपराध न्यायालय वाराणसी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मुदस्सर जम्मू का रहने वाला है।
विज्ञापन

तस्करी की सूचना डायरेक्टोरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस की गोरखपुर यूनिट को मुखबिर से मिली थी। जांच के लिए गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहजनवां से आगे ट्रक को रोका गया तो पांच विदेशी कंपनियों पेरिस, ईजी लाइट, गुदंग गरम, रियुली रिवर और विन की करीब दो करोड़ कीमत की सिगरेट बरामद हुई जिसे जब्त कर लिया गया। ट्रक से तस्करी का स्लज ऑयल सहित अन्य विदेशी वस्तुएं भी मिली हैं। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। अफसरों ने ट्रक चालक से पूछताछ की तो पता चला कि मुदस्सर जम्मू का रहने वाला है। वह दीनापुर, गुवाहाटी से विदेशी सिगरेट और विदेश वस्तु लेकर फरीदाबाद जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास कोई कागजात नहीं मिले। पूछताछ में टीम को तस्करी करने वाले बड़े गिरोह के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। जल्द ही छापेमारी करके गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। जो सिगरेट जब्त की गई है उसका इस्तेमाल पूल पार्टी के दौरान किया जाता है। सिगरेट में किस तरह के पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है, इसकी जांच कराई जाएगी। नुकसानदायक तत्व मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें