फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल और निधि बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Fri, 23 Dec 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया गया। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
महात्मा गांधी पीजी कालेज के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में राहुल सिंह व निधि श्रीवास्तव सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। 100 व 200 मीटर रेस राहुल सिंह व निधि श्रीवास्तव ने जीती। बालकों में सुधीर पासवान को दूसरा अभिषेक जायसवाल को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में प्रीति यादव दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि शिवांगी गुप्ता व शिवांगी पांडेय संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। इसी क्रम में 200 मीटर रेस में प्रसन्नलता यादव दूसरे व शिवांगी पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


800 मीटर में भी राहुल सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। अभिजीत गुप्ता को दूसरा तथा जयदीप यादव को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में प्रसन्नलता यादव पहले, प्रीति यादव दूसरे और निकिता तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक बालक वर्ग में हर्ष सिंह प्रथम, जयदीप यादव द्वितीय व जितेंद्र यादव तृतीय रहे। ऊंची कूद में भी राहुल सिंह को पहला पुरस्कार मिला। संदीप विश्वकर्मा दूसरा व राममिलन मौर्या तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में अभिषेक सिंह व रूपा प्रसाद अव्वल रहे। सोनू सिंह व कंचन यादव दूसरे तथा शशिकांत व शालिनी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर रेस के विजेता अभिजीत यादव व प्रसन्नलता यादव बने। जयदीप यादव बालक व पूजा सिंह बालिका वर्ग में दूसरे स्थान पर रहीं। उत्कर्ष यादव व शिवांगी पांडेय को तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें