फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से 50 हजार रुपये से भरा पर्स उड़ाया 

Sat, 25 Mar 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
purse
विज्ञापन
लखनऊ में अपने बच्चे के इलाज के लिए एटीएम से रकम निकालने आए युवक के जेब से उचक्कों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पर्स गायब होने की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने कहा कि अभी वह व्यस्त है, जब समय मिलेगा तो सीसीटीवी कैमरा देखा जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मैभरा गांव निवासी अभय प्रताप सिंह दोपहर में बड़हलगंज-पटना रोड पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रकम निकालने गए थे। उनके पर्स में 50 हजार रुपये मौजूद थे। एटीएम से उन्होंने 5500 रुपये और निकाले। इस दौरान उन्होंने पर्स एटीएम के ऊपर रख दिया था। जल्दबाजी में एटीएम से निकाली रकम और कार्ड जेब में रखकर वह बाहर निकल गए। कुछ दूर जाने पर उन्हें याद आया कि वह अपना पर्स एटीएम में ही भूल आए हैं। तुरंत वह एटीएम पहुंचें तो उनका पर्स गायब था।

उन्होंने गार्ड से पूछा तो उसने कहा कि वह कुछ नही जानता। वह भागकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने की गुहार लगाई। लेकिन कोतवाली में कोई जिम्मेदार था ही नहीं। मोबाइल से जब चौकी इंचार्ज से बात की गई तो उनका जबाब था कि वह दूसरे काम में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें